#अलीगढ़
20 सितंबर को अलीगढ़ में आयोजित होगा #युवा चेतना सम्मेलन
#अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में 20 सितंबर 2026, रविवार को गायत्री चेतना केंद्र, कयामपुर मोड़, अलीगढ़ पर युवा चेतना सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का समय प्रातः 9:30 बजे से सायं 2:30 बजे तक रहेगा।
सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं में जागरण, चरित्र निर्माण, संस्कार, स्वावलंबन एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में युवा जागरण एवं चरित्र निर्माण, वैचारिक क्रांति एवं स्वावलंबन, नशा मुक्ति एवं संस्कार निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही प्रेरणादायक उद्बोधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने बताया कि आज का युवा राष्ट्र की शक्ति है। युवाओं को सकारात्मक दिशा, संस्कार और रचनात्मक कार्यों से जोड़क
Koil, Aligarh | Sep 19, 2026