उचकागांव: अरना गांव में नाला न बनने से जलभराव, ग्रामीणों ने रास्ता बंद करने की चेतावनी दी
ऊंचकागांव प्रखंड के पंचायत राज लुहसी के अरना गांव के वार्ड संख्या 12 में पिछले करीब 15 वर्षों से विकास कार्य ठप पड़ा है। नाला निर्माण नहीं होने के कारण हल्की बारिश में ही जलभराव की समस्या विकराल रूप ले लेती है। स्थिति यह है कि पानी निकासी के लिए पहले से मौजूद तालाब भी भर चुका है, जिससे अब बारिश का पानी सीधे लोगों के घरों में घुस जाता है।