गुना जिले में लगातार बढ़ रही सर्दी को लेकर 12 दिसंबर शाम को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में जिला शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर स्कूलों का समय बदला है। जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूल कक्षा नर्सरी से आठवीं तक 15 दिसंबर से सुबह 9:00 के बाद संचालित होंगे। कक्षा 9 से 12 तक यथावत संचालित रहेंगे, एवं पूर्व निर्धारित परीक्षाएं भी यथावत रहेगी।