टीकमगढ़: मुहारा: अज्ञात कारण के चलते 20 वर्षीय महिला ने लगाई फांसी: परिजन लेकर आए जिला अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
टीकमगढ़ जिले की जतारा तहसील के अंतर्गत मुहारा गांव में अज्ञात कारण के चलते 20 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में फांसी लगा ली है परिजन ने बताया जैसे ही उन्हें पता लगा तो वह महिला को निजी वाहन से टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है किस कारण से महिला ने यह कदम उठाया है।