गुना नगर: गुना की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने आगे आए सामाजिक संगठन, नपा अध्यक्ष को सौंपे अहम सुझाव
गुना में जागरूक सोशल ग्रुप, परवाज सोशल ग्रुप और आनंदम सोशल ग्रुप ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता को सुझाव पत्र सौंपा। इसमें जयस्तंभ चौराहे की रोटरी शिफ्ट करने, बंद ट्रैफिक सिग्नल चालू करने, ऑटो पार्किंग के लिए सफेद लाइनें बनाने और बापू पार्क व हाट रोड पर पेड पार्किंग शुरू करने का सुझाव दिया गया।