शाहजहांपुर: कलेक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन ने आजमगढ़ डीएम के खिलाफ प्रदर्शन, बर्खास्तगी और मुकदमा दर्ज की मांग की
दरअसल उत्तर प्रदेश इंजीनियर एसोसिएशन के कार्यकर्ता आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने आजमगढ़ के डीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। और उनको बर्खास्त करने और डीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर बताया कि सिंचाई विभाग के एक अध्यक्षता अभियंता को जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में बुलाया था।