शिकोहाबाद: नौशहरा के पास सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुंची पुलिस
शिकोहाबाद के नेशनल हाईवे स्थित नौशहरा के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एत्मादपुर के नगला धारा निवासी आकाश अपने भतीजे रंजीत के साथ सिरसागंज के उखरेड में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।