बलिया: रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की मदद करने के मामले में एक आरोपी को दोषी करार दिया गया
Ballia, Ballia | May 11, 2026 बलिया में एक अदालत ने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की मदद करने के मामले में एक आरोपी को दोषी ठहराया है। अब्दुल अमीन पुत्र अब्दुल कलाम, निवासी कॉक्स बाजार रोहिंग्या कैंप, बांग्लादेश को तीन साल के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश जनपद बलिया द्वारा सुनाया गया।