बहराइच: मटेरा विधायक ने अखिलेश यादव की बेटी पर की गई अभद्र टिप्पणी को बताया बेहद शर्मनाक और निंदनीय
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंची मटेरा विधायक मारिया शाह ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की बेटी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय हैं।