कसिया: पटहेरवा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 4500 रुपये नकद, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
कुशीनगर में पटहेरवा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने चोरी के 4500 रुपये नकद, एक पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साहिल अंसारी पुत्र साबिर अंसारी, निखिल कुमार पुत्र जितेन्द्र प्रसाद और अच्छे प्रसाद पुत्र मुनिरका के रूप में हुई है। तीनों आरोपी करमैनी प्रेमवलिया, थाना कसया, कुशीनगर के है।