मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र की पीड़िता ने गांव के युवक पर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि वह अपने खेत पर कूड़ा डालने के लिए जा रही थी। तभी गांव का ही युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसको लेकर जब पीड़िता ने विरोध किया। तो आरोपी युवक ने पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी युवक पर कार्रवाई को लेकर एसपी से शिकायत की है।