मैनपुरी: करहल क्षेत्र के राजपुर में दबंग और हिस्ट्री शीटर ने पीड़ित को जान से मारने की दी धमकी, एसपी से की शिकायत
करहल थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी चौबे सिंह कश्यप पुत्र ओमप्रकाश कश्यप ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि दबंग और हिस्ट्री शीटर उनको जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसको लेकर पीड़ित चौबे सिंह कश्यप ने एसपी कार्यालय पहुंच दबंग और हिस्ट्री शीटर पर कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायत की है।