पूरनपुर: मोहल्ला कायस्थान में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
पूरनपुर। मोहल्ला कायस्थान में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक को घेरकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। बताया जा रहा है कि युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी।