पट्टी: नरसिंहपुर गांव में मारपीट के मुकदमे में सुलह का दबाव, विरोध करने पर जान से मारने की मिली धमकी
कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में दर्ज मारपीट के एक मामले में पीड़ित पक्ष पर सुलह-समझौते का दबाव बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बुधवार की दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी पट्टी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार, नरसिंहपुर गांव निवासी विनोद रजक ने आरोप लगाया है