देवेंद्रनगर: ग्राम पंचायत झांझर हर घर जल पंचायत घोषित सरपंच को सौंपा गया अभिनंदन पत्र।
पवई विकासखंड की ग्राम पंचायत झांझर हर घर जल घोषित की गई है। जल जीवन मिशन के तहत पंचायत के प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल एवं टोंटी के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिलने लगा है। ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आगमन पर जल निगम की प्रबंधक डॉ. मनेन्द्र कटियार द्वारा सरपंच को अभिनंदन पत्र सौंपा गया।