इंदौर: लसुड़िया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुलसी नगर क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Indore, Indore | May 7, 2024 इंदौर की लसुड़िया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुलसी नगर क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर साहिल शेख निवासी खजराना नामक आरोपी को 12 बोर की पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसपर पुलिस ने आर्मसेट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही पुलिस के द्वारा उसके पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही आरोपी से पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है।