आगामी पर्व बकरीद को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कपिल सिंह व पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय की उपस्थिति में जिला स्तरीय पीस कमेटी एवं कानून व्यवस्था की बैठक माती कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित की गई।