प्रतापपुर: रेवटी चौकी के सामने कथित वसूली का वीडियो वायरल, उठे कई सवाल
प्रतापपुर क्षेत्र में रेवटी चौकी के सामने कथित वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का माहौल है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति को लेकर विभिन्न दावे किए जा रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विपक्षी स्वर यह सवाल उठा रहे हैं ।