बुरहानपुर पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश पर रविवार को पुलिस थानों में शहीदों की फोटो प्रदर्शनी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार दोपहर 12 बजे पुलिस थाना निंबोला में विशेष कार्यक्रम हुआ। टीआइ राहुल कामले ने बताया कि गांव के बस स्टैंड पर अमर शहीद के फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। देश की आजादी के लिए उनके बलिदान को याद किया गया।