रामसनेही घाट: जेठबनी के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी हुए घायल, पति की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
रामसनेही घाट अंतर्गत भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर जेठबनी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों की पहचान बाराबंकी निवासी उमेश चंद्र और उनकी पत्नी सोमवती के रूप में हुई।रिश्तेदारी में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।उमेश चंद की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।