पिछोर: ग्राम नांद निवासी महिला ने गांव के लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया, पिछोर थाने में शिकायत दर्ज
पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम नाद निवासी फरियादिया ने आज शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मेरे ग्राम की एक लड़की और घटवरा गांव का एक लड़का दोनों लापता हो गए हैं।इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है लेकिन लड़की के परिजनों द्वारा मुझे परेशान किया जा रहा है।इस संबंध में फरियादिया ने पुलिस थाना पिछोर में शिकायत दर्ज कराई।मदद की लगाई गुहार