जयपुर: पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जिला पुलिस ने 10 हजार ₹ के इनामी और 18 साल से फरार आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार
Jaipur, Jaipur | Jun 27, 2026 जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के वेस्ट जिले में इनामी और वांटेड अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पिछले 18 साल से फरार चल रहे 10000 ₹ के इनामी अपराधी राकेश कुमार जांगिड़ को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली से किया गिरफ्तार। आरोपी पुलिस अधिकारियों के साथ गुलदस्ता देते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर लोगों में झाड़ता था अपना रोब।