बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बारादरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार समय लगभग शाम के 5:30 बजे जेल भेज दिया है।