बरेली: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन का बयान, दिल्ली में मुसलमानों ने समझदारी से दिया था वोट
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन का बयान दिल्ली में मुसलमानो ने बहुत समझदारी और होशमंदी से वोट दिया।इस बार मुसलमानों ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, और भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है।गांधी नगर विधानसभा से जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी अरविंद लवली ने खुद इस बात का इकरार किया है कि 50 फीसद मुसलमानो ने मुझे वोट दिया है।