बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पराताश पुर में दबंगों ने दुकान में घुसकर की मारपीट, युवक ने लूटपाट का लगाया आरोप
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पराताश पुर दबंगों द्वारा एक युवक के साथ दुकान में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि दबंगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है और 10000 रुपए छीन लिए गए। मामले की शिकायत युवक ने थाना पुलिस से कि है ।पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।