मनकापुर: कस्बा खास के पास मोरंग से लदे हुए ट्रैक्टर ट्राली को डंपर ने मारी टक्कर, डंपर चालक पुलिस हिरासत में
Mankapur, Gonda | Feb 10, 2024 शनिवार को गौरा चौकी-चंद्रदीप मार्ग स्थित कस्बा खास के पास मोरंग से लदे हुये ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दिया, जिससे ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलट गई, गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर पर बैठे एक अन्य व्यक्ति घटना में बाल बाल बच गये। लोगों की सूचना पर पहुंची,खोड़ारे पुलिस ने डंपर सहित चालक को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ कर रही है।