मनकापुर: मनकापुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से उपाध्यायपुर ग्रंट निवासी आज्ञाराम व उनके दो पुत्रों को हुआ कारावास व अर्थदंड की सजा
पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोप में 3 आरोपी अभियुक्त आज्ञाराम, सुनील कुमार, अनिल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शासकीय अधिवक्ता ओम प्रकाश शुक्ला, मॉनिटरिंग सेल व पैरोकार के द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्त को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश ने शुक्रवार को 10-10 साल का कारावास व ₹10-10 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है।