मनकापुर: मनकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित, दिए विभागीय जांच के आदेश
Mankapur, Gonda | Feb 10, 2024 मनकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को पैसों के लेन देन के मामले मॆं एक पक्षीय कार्यवाही करने व घर मे चल रहे शादी की रस्मों के बीच बिना किसी अभियोग के दबिश देना भारी पड़ गया है। SP विनीत जायसवाल ने मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज को निलंबित कर दिया है, और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।