मनकापुर: मनकापुर एसडीएम के विरुद्ध चल रहा अधिवक्ताओ का क्रमिक अनशन, दूसरे दिन भी रहा जारी
बार एसोसिएशन मनकापुर का SDM राजीव मोहन सक्सेना के विरुद्ध चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। CRO महेश प्रकाश के साथ हुई वार्ता के बाद भी अधिवक्ता मानने को तैयार नहीं है। बार एसोसिएशन मनकापुर के अध्यक्ष श्याम लाल शुक्ल ने बताया कि मांग पूरी होने तक अधिवक्ता साथी अनशन पर रहेंगे।