सिराथू: थाना सैनी के एक परिवाद से संबंधित तीन लोगों को पुलिस ने टाण्डा गांव से किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक कौशांबी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार को कौशांबी की सैनी थाने की पुलिस ने इलाके के टांडा गांव से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जो थाना सैनी के एक परिवाद से संबंधित थे। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय चालान कर दिया है।