सिराथू: संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर एसडीएम ने सिराथू में टास्क फोर्स के साथ की है बैठक, मौजूद रहे तहसील स्तरीय अधिकारी
सिराथू तहसील के एसडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को तहसील सभागार मे एक अहम बैठक की है।बैठक तहसील स्तरीय अधिकारियो के साथ हुई है जो संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर हुई है। इस बैठक में सीएचसी कड़ा व सीएचसी सिराथू अधीक्षक,कड़ा व सिराथू बीडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे है।बैठक मे साफ सफाई व लोगों को बीमारियो से जागरूक करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।