सिराथू: दूसरे एरिया में उतर रही एक ट्रक सीमेंट को कंपनी के लोगों ने रोही बाईपास के पास पकड़ा, पुलिस को सुपुर्द किया
कोखराज थाना इलाके में बुधवार आधी रात के बाद पुलिस ने एक ट्रक सीमेंट से लदी रोही बाईपास के पास से पकड़ा है।अल्ट्राटेक कम्पनी के एरिया मैनेजर विवेक श्रीवास्तव ने फोन पर इसकी जानकारी दी थी।इस ट्रक से चोरी सीमेंट कौशाम्बी में उतारी जा रही थी जो प्रयागराज के डिस्ट्रीब्यूटर की थी।पुलिस ने बताया कि जीएसटी अधिकारियों को जानकारी दी गई है और जाँच पड़ताल जारी है।