सिराथू: तेज़ रफ्तार कार ने मीरापुर तकिया गांव के सामने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की हालत गंभीर व कार चालक भी हुआ घायल
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के मीरापुर तकिया गांव के सामने बुधवार शाम को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक से जा रहे एक शख्स को टक्कर मार दी है। दरगाह के रहने वाले लल्लू बाइक से कहीं जा रहे थे।टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं।जिसे मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने प्रयागराज इलाज के लिए भेजा है।इस घटना में कार चालक को भी चोटें आई हैं।