सिराथू: GGIC फसैय्या के पास से पुलिस ने कड़ा कस्बे के युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा, आर्म्स एक्ट में दर्ज किया मुकदमा
कौशांबी की कड़ा धाम पुलिस ने जीजीआईसी फसैय्या के पास से कड़ा कस्बे के रहने वाले जावेद अहमद पुत्र महताब अली नाम के युवक को गुरुवार को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इसके पास से एक अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस 315 बोर की बरामद की दिखाई है। आर्म एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए माननीय न्यायालय ने इसका चलन कर दिया है।सैनी थाने में भी इसपर दो अन्य मुकदमे दर्ज हैं।