सिराथू: त्रिलोकपुर के कोल्ड स्टोर में चल रहा था फर्जी दूध डेयरी का कारोबार, प्रशासन ने छापेमारी की कार्रवाई
सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर में एक कोल्ड स्टोर में फर्जी तरीके से दूध डेयरी का कारोबार चल रहा था जिस पर बुधवार को एसडीएम सिराथू क्षेत्राधिकारी सिराथू के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की है।छापेमारी के दौरान इस फर्जी डेयरी के संचालक मौके से फरार हो गए है।डेयरी से तीन बोतल सैंपल ले लिया गया है जिसे चेक करने के लिए लैब भेजा गया है।