लवकुशनगर: गला रेतकर हत्या करने वाले ₹8000 के इनामी आरोपियों का लवकुशनगर पुलिस ने बाजार में निकाला जुलूस
Lavkush Nagar, Chhatarpur | May 27, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र के अक्टोहा तिराहे पर युवक केके गुप्ता की धारदार हथियार से गला रेतकर हुई निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एसपी रजत सकलेचा ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 8 हजार रुपए का इनाम घोषित कर विशेष टीमों का गठन किया था।