शामली: शामली जिले के दभेड़ी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट व फायरिंग की घटना में चंदेनामाल का ग्रामीण गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 27, 2026 शनिवार की शाम 4 बजे शामली के थानाभवन थाने की पुलिस ने बताया कि गत 6 मई को क्षेत्र के दभेड़ी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ मारपीट व फायरिंग की घटना प्रकाश में आई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में वांछित चल रहे गांव चंदेनामाल निवासी आरोपी सागर पुत्र दिनेश को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।