वरला: जुलवानिया में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल
Varla, Barwani | Apr 3, 2026 जुलवानिया हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल जुलवानिया क्षेत्र में एबी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। थाना जुलवानिया अंतर्गत ठान फाटे के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में सेमा पिता रलजी सिसोदिया (उम्र 40 वर्ष), निवासी जालगोन की मौके पर ही मौत हो गई।