सोहागपुर: हिस्सा बांटने की बात पर विवाद करने वाले की सोहागपुर थाने में शिकायत, हर्री गांव का मामला
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्री गांव के रहने वाले राम मनोहर यादव रविवार को लगभग 5:00 बजे सोहागपुर थाने पहुंचे और एक शिकायत पत्र थाने में सौपा है,शिकायत पत्र में कहा है कि कुसुम यादव के द्वारा हिस्सा बांट की बात को लेकर आए दिन विवाद किया जाता है,कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौपा है,और कार्यवाही की बात शिकायत पत्र में कही है।