हुज़ूर: मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में तलवार -चाकू लेकर घुसे 10 से 15 बदमाश,चार युवकों पर किया हमला
Huzur, Bhopal | Jul 5, 2026 भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित जैन ब्रदर्स होटल में 10 से 15 बदमाश तलवार, चाकू, हॉकी और बेसबॉल बैट लेकर घुस आए।बदमाशों ने होटल में तोड़फोड़ करते हुए चार युवकों पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे होटल के शेफ और अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की। पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।