शिवहर: शराब कांड में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पिपराही पुलिस ने हरिहरपुर से गिरफ्तार कर भेजा जेल
पिपराही थाना अध्यक्ष संजय स्वरूप ने बताया है कि एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर पिपराही थाना पुलिस ने शराब कांड में कई महीना से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने ने बताया है कि पिपराही थाना क्षेत्र के हरिहरपुर से फरार चल रहे अभियुक्त रंजन माझी को गिरफ्तार कर शिवहर जेल भेज दिया गया है।