पूरनपुर: धनाराघाट रोड पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत, चार लोग घायल
पूरनपुर के धनाराघाट रोड पर भगवन्तापुर चुंगी के पास गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार कार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार आठ माह की गर्भवती महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मदीना नगर लाइनपार साहूकारा निवासी 30 वर्षीय शबनम पत्नी मोहम्मद कमर को मृत घोषित कर दिया।