ब्यौहारी: 1997 में जमुनी गांव से चोरी हुई माता की प्रतिमा को मालखाने से थाना प्रभारी ने श्रद्धालुओं को सौंपी
थाना प्रभारी अरुण पांडे ब्यौहारी का बयान गुरुवार की सुबह 8 बजे सामने आया है। उन्होंने बताया है कि 27 साल बाद थाने के मालखाने से माता रानी बाहर आई हैं कानूनी प्रक्रिया अधूरी होने की वजह से इतना वक्त लगा,जब लोग पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने प्रक्रिया बताइ और माता रानी मालखाने से बाहर आ गई।