ब्यौहारी: 27 साल बाद मालखाने से बाहर आईं मातारानी, ब्यौहारी के जमुनी में बुधवार की दोपहर मंदिर में हुई मां की स्थापना
पिछले 27 बरस से पुलिस थाना के मालखाने मे कैद माता रानी आखिरकार अब उस कैदखाने से बाहर आ चुकी हैँ। अब विधि विधान से सारी प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें बुधवार की दोपहर 3 बजे उनके स्थान (मंदिर ) मे स्थापित कर दिया गया है। ब्यौहारी के जमुनी का यह मामला है।