नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार देर शाम एक महिला के कान की बाली काटने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया और थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। उक्त महिला का नाम रिंकू कुमारी है जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिला, भरौली गांव की रहने वाली बताई जाती है। थाना प्रभारी मोहन प्रसाद सिंह ने उक्त के संबंध में जानकारी दी।