शाजापुर: कलेक्ट्रेट गेट के बाहर से बाइक चोरी, लालघाटी थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
कलेक्ट्रेट कार्यालय के गेट के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। ग्राम रोलाखेड़ी निवासी प्रेमनारायण ने लालघाटी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 27 मई को दोपहर में कलेक्ट्रेट के बाहर खड़ी उनकी बाइक अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। काफी तलाश के बाद भी वाहन नहीं मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।