शाहबाद: कछियाथाना स्कूल में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
Shahbad, Baran | Apr 13, 2026 जानकारी सोमवार दोपहर 2 बजे मिली शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती एक दिन पूर्व उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन एवं अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला।