पन्ना: दिनदहाड़े बैंक से ₹2.24 लाख निकालकर लौटे बुजुर्ग की बाइक डिग्गी से हुई चोरी
Panna, Panna | May 21, 2026 पन्ना शहर में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्टेट बैंक से ₹2,24,000 निकालकर लौटे बुजुर्ग रामसिपाही पटेल को शातिर चोरों ने निशाना बनाया। बुजुर्ग ने रुपयों को रुमाल में बांधकर बाइक की डिग्गी में लॉक किया था। लेकिन कटरा मोहल्ले में मौका पाते ही चोरों ने डिग्गी खोलकर पूरी रकम पार कर दी। कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।