भादरा: गोसम्मान आह्वान अभियान का आयोजन, नागरिकों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
भादरा। स्थानीय बापूवाला अतिथि सदन में सोमवार सुबह 11 बजे गौसम्मान आह्वान अभियान के कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों व संतों ने गौमाता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गोवंश को सम्मान देने की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गोवंश को राष्ट्रमाता घोषित करने, गौसेवा के लिए केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय की स्थापना करने की मांग रखी।