ग्वालियर गिर्द: बिजनेस पार्टनर न बनाने पर शातिर बदमाश ने मारी पैर में गोली
ग्वालियर में देर रात विनयनगर पुलिस चौकी के पास से टैरर टैक्स न देने और बिजनेस पार्टनर नहीं बनाने पर एक केबल कारोबारी का कार से अपहरण कर कार के अंदर उसकी जमकर मारपीट की गयी और सिटी सेंटर इलाके में SP ऑफिस के पीछे पटेल नगर में ले जाकर उसके पैर में गोली मार दी।घटना के बाद घायल युवक राहगीरो की मदद से पुलिस के पास पहुंचा जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल लाया गया